आतंकवाद शमन के लिए 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ होगा : स्वामी प्रखर महाराज

महायज्ञ में विप्र समाज को निमंत्रण देने के लिए आए स्वामी
श्रीगंगानगर. आतंकवाद के शमन, हिन्दू राष्ट्र, निर्माण और विश्व शांति के लिए गायत्री शक्ति पीठ (मणि वेदिकापीठ) पुष्कर में वर्ष 2026 मार्च माह में होने वाले 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में निमंत्रण देने के लिए राष्ट्रीय संत स्वामी प्रखर महाराज श्रीगंगानगर आए हुए है न।उन्होंने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ मणि वेदिका पीठ पुष्कर धाम में 1400 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 43 दिवसीय 200 कुण्डीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से शुरू होगा, जो 19 अप्रैल तक चलेगा। इस महायज्ञ में 27 करोड़ गायत्री मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी और 200 यज्ञ कुंडों पर 200 भाग्यशाली ब्राह्मण यजमान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा सृजित होगी, उसका लाभ न केवल भारत को मिलेगा बल्कि सम्पूर्ण विश्व में धर्म विरुद्ध कार्य करने वालों का मन भी अवश्य परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान भर के लिए नहीं होते हैं, बल्कि सामूहिक एकजुटता का संदेश भी देते हैं। गौतम आश्रम में आयोजित ऐ विप्र समाज की बैठक में इस अवसर परधर्म संघ महाविद्यालय के कल्याण स्वरूप महाराज ने कहा कि इस एतिहासिक गायत्री महायज्ञ में श्रीगंगानगर शहर भी अपनी भागीदारी निभाएगा, जिसके लिए यह बैठक आयोजित की गई है। गायत्री मंत्र की शक्ति ही ब्राह्मण को बल, संस्कार, रोजगार और यश-कीर्ति प्रदान करती है। रायसिंहनगर धर्म संघ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन न प्रसाद तिवाड़ी ने गायत्री मंत्र की महत्ता और यज्ञ के अलौकिक लाभों के बारे में बताया। उन्होंने विप्र समाज से महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। मंच संचालन विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मदन जोशी किया।

पत्रकारों से की वार्ता

बाद में धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी प्रखर जी महाराज ने कहा कि गायत्री पुरुष चरण के इस 200 कुंडी के महायज्ञ में लगातार आहुतियां दी जाएगी ,इससे न केवल विश्व में शांति की स्थापना होगी साथ ही साथ राष्ट्र हित को सामने रखते हुए हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में भी संकल्प मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ की आहुतियां से निकली ऊर्जा से इस समग्र विश्व का कल्याण होगा ।

मीडिया प्रभारी रविकांत शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पुष्कर में स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस दौरान विप्र समाज से घी, समिधा, मंत्रजाप, आर्थिक सहयोग और विभिन्न सेवाकार्यों में भागीदारी का आह्वान किया।
गौतम आश्रम में हुई बैठक में नानूराम पिरगावत, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ,डॉ. पवन पारीक , ओपी जोशी, योगेन्द्र जोशी, जगदीश गौड, पवन गौतम, मनोहर लाल शर्मा, रविन्द्र उपाध्याय, मोहनलाल पंचारिया, बनवारी लाल शर्मा, केसी आसोपा, सुबोध खनडेलवाल, लीलाशनकर सारस्वत, मनीराम उपाध्याय, गोपाल जोशी, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, डॉ. विष्णु पुरोहित, महेश सारस्वत, राजन शर्मा, गोपाल जोशी, मनोज कपिल, अनिल शर्मा, भीष्म शर्मा, देवीलाल जोशी सहित विप्र समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे