अवागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन।

*अवागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस।*


*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र सेवा के पथप्रदर्शक*

जनपद एटा के अवागढ़ नगर में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ पंकज गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के प्रतिष्ठान पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश यादव ने की। वरिष्ठ अतिथि के रूप में राम खिलाड़ी गुप्ता एवं भूपेंद्र सिंह डायरेक्टर कोऑपरेटिव उत्तर प्रदेश रहे। मुख्य वक्ता के रूप में रवेंद्र कुमार वार्ष्णेय रिंकू ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री की देश के प्रति सेवा समर्पण और वैश्विक स्तर पर देश को एक नई पहचान दिलाने के लिए सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में अपने आप को समर्पित कर दिया। मंच संचालन मनोज कुमार मोना ने किया। मुख्य वक्ता ने अपने शब्दों में कहा
17 सितम्बर, 1950 को जन्मे नरेन्द्र दामोदरदास मोदी आज भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में एक दूरदर्शी और कर्मठ नेता के रूप में सम्मानित हैं।
उनकी जीवन यात्रा, संघर्ष से सफलता तक पहुँचने का प्रेरक उदाहरण है।
उनके नेतृत्व में?
भारत डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा।
स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में आशा जगाई।

भारत की आवाज़ विश्व मंचों पर सशक्त हुई।

*मोदी जी का जीवन संदेश है?*
*?राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि।?*

डायरेक्टर कॉपरेटिव उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह ने कहा कि
✨ आइए, इस पावन अवसर पर संकल्प लें?
?कौशल और श्रम से सशक्त भारत का निर्माण करें और राष्ट्रहित में सदैव एकजुट रहें।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।