पीलीभीतजनपद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा कल। 19 सितंबर 2025 को समय 11:30 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत,

पीलीभीतजनपद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा कल।

19 सितंबर 2025 को समय 11:30 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा।

समय 11:45 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा कोर कमेटी पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।

समय 12:25 पर सर्किट हाउस पीलीभीत पहुंचेंगे।

समय 1:00 कलेक्ट्रेट सभागार पीलीभीत में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। तदोपरांत प्रेस वार्ता भी की जाएगी।

उसके बाद उप मुख्यमंत्री जनपद की विकासशील एवं निर्माण अधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

समय 3:20 पर 13 मील ग्राम बकैनिया पोस्ट उदयपुर करनपुर पुरनपुर पीलीभीत में साक्षी फाउंडेशन श्री गुरु आशीष आश्रम स्वामी श्री प्रेम सुगंध महाराज जी से भेंट करेंगे।

4:25 पर उपमुख्यमंत्री वापस हेलीपैड पुलिस लाइन पर पहुंचेंगे।

और समय 4:30 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वापस लामाट्रीनियर ग्राउंड लखनऊ के वापस रवाना होंगे।