हिंदी दिवस पर गृह मंत्री का संदेश जोधपुर मंडल में प्रसारित

हिंदी दिवस पर गृह मंत्री का संदेश जोधपुर मंडल में प्रसारित

मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा मनाने के दिए निर्देश

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल पर हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री का विशेष संदेश उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के सभी विभागों में प्रसारित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश तत्काल साझा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि, राजभाषा हिंदी का प्रयोग केवल संवैधानिक दायित्व ही नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। गृह मंत्री जी का संदेश हमें राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करता है।उन्होंने घोषणा की कि राजभाषा पखवाड़ा (14 से 30 सितम्बर, 2025) के दौरान मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।इस पहल का मुख्य उद्देश्य जोधपुर मंडल के सभी कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के महत्व से अवगत कराना एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देना है।उल्लेखनीय है कि यह निर्णय 14-15 सितम्बर को गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होकर लौटे मंडल प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सम्मेलन के अपने अनुभव साझा किए और राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह व्यक्त किया।इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी नरेंद्र सिवासिया सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।