पीलीभीत जनपद के कनाकोर गांव और खमरिया पुल में आयोजित राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा प्राचीन सिद्ध बाबा मेले का फीता काटकर किया गया शुभारंभ,पहलवानों की कुश्ती का लिया आनंद जाने दांव

राजेश गुप्ता पीलीभीत।
लोकेशन पीलीभीत।
दिनांक 7 सितंबर 2025
मो 9719672920


पीलीभीत जनपद के कनाकोर गांव और खमरिया पुल में आयोजित राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा प्राचीन सिद्ध बाबा मेले का फीता काटकर किया गया शुभारंभ।
पहलवानों के देखें दांव पेच।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना बोले समाजवादी पार्टी सिर्फ 20% लोगों का ध्यान रखती है,80% में हम लोग हैं।

पीलीभीत जनपद के खमरिया पुल और कानपुर गांव में आयोजित किए गए प्राचीन सिद्ध बाबा मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया गया है।सिद्ध बाबा मेले में उपस्थित लोगों को गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा संबोधित किया गया है।अपने संबोधन में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा कहा गया है कि भाजपा सरकार में योगी जी की सरकार और केंद्र में मोदी जी की सरकार में विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं।समाजवादी(pda)की सरकार में इस तरह के मेलों पर रोक लगा दी गई थी। समाजवादी पार्टी सरकार केवल 20% लोगों की चिंता करती है,और 80% लोग भाजपा के साथ हैं 2027 में हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा मेले के दंगल में आए पहलवानों की कुश्ती का आनंद लिया।प्रधान प्रतिनिधि रक्षपाल गंगवार के द्वारा बताया गया है प्राचीन सिद्ध बाबा मेला अगले 6 दिन तक लगेगा।

इस दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के अलावा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार,मेला अध्यक्ष छेदालाल,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रक्षपाल गंगवार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेश गंगवार सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मेला समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

बाइट/संजय सिंह गंगवार गन्ना राज्य मंत्री,उत्तर प्रदेश शासन