कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

सुगम रेल संचालन हेतु किया जा रहा है तकनीकी कार्य

तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रद्दआंशिक रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 27.08.25 व 28.08.25 को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 28.08.25 को रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 28.08.25 को रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14661, बाडमेर- जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 28.08.25 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 27.08.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह जालन्धर कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जालन्धर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 27.08.25 को भगत की कोठी से फिरोजपुर कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 27.08.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।