24 देशों की सुंदरियां ने निहारा ताज, मुंह से निकला वाह ताज 

आगरा।मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है। भारत इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। विश्वभर के फाइनलिस्ट भारत में हैं। आगामी 31 अगस्त को जयपुर में इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित होना है। इसके पहले मंगलवार को मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फाइनलिस्ट ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। ये सुंदरियाँ कनाडा, बोत्सवाना,कोलंबिया,क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन,फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान,मैक्सिको,नामीबिया,नीदरलैण्ड,पैरागुए, पेरू, फिलीपींस,प्यूर्टो रीको, रोमानिया,स्पैन,श्रीलंका, अमेरिका,वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे

से हैं। तमाम सुन्दरियों के साथ ग्लैमआनंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद व हैड जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप भी ताजमहल के दीदार को पहुँचे। उन्होंने ताज की खूबसूरती का दीदार किया और ढेर सारी सेल्फी ली। इतनी सारी सुंदरियों को देख कर मौजूद पर्यटक भी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखें। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल (Taj Mahal) के मेन गेट से प्रवेश करते ही तमाम सुंदरियों के मुंह से निकला ओह माय गॉड, वाह ताज , इट्स ब्यूटीफुल इत्यादि जैसे शब्द पहले शब्द के रूप में निकलें। तमाम सुंदरियाँ ताज के पहले झलक पाते ही उछल पड़ी और बस ताजमहल पर बने हर नक्कासी को निहारे जा रही थी। हर पल को वो बस अपने मोबाइल फोन में कैद करने का जुगाड़ करती दिखी। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

तमाम सुन्दरियों ने ताज की खूबसूरती के साथ उसके इतिहास को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने जमकर फोटोग्राफी की व अपने गाइड से ताजमहल की बनावट के बारे में भी चर्चा किया। ताजमहल के कई पहलुओं के बारे में बारीकी से जानकारी से पूर्व वीडियो प्लेटफार्म पर ताजमहल के साथ सेल्फी भी ली। वो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगी नजर आईं। विश्व भर से आईं सुंदरियों के ताजमहल विजिट के दौरान टूरिस्ट गाइड से ताजमहल के इतिहास, ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी, पच्चीकारी में प्रयुक्त बेशकीमती पत्थरों के साथ ही ताजमहल के रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी को भी सुना। यमुना के साथ ही शाहजहां और मुमताज की असली कब्र के बारे में भी जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा : मैं अपने देश जा कर सब को इस अद्भूत कलाकारी में विषय मे जरूर बताऊंगी। ताज के दीदार के बाद मैं आश्चर्यचकित हूँ प्यार के इस अद्भूत नमूने को जिंदगी में एक बार हर इंसान को जरूर देखना चाहिये। अपने वर्ल्ड टूर पे कई देश घूमने के बाद ताज को देखा लेकिन दावे के साथ कह सकती हूं ये दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का एक अनोखा नमूना है। मैं जब अपने देश लौटूंगी और वहां के लोगो को ताजमहल के बारे में जरूर बताऊंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा : आज हम लोग दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। हमें जब भी मौका मिलता है ताजमहल जरूर आता हूँ और कोशिश करता हूँ पूरा विश्व हमारे इस अद्भूत धरोहर को देखे । मैं अपने निजी कार्यो से दुनियाभर जाता रहता हूँ और हर देश में गर्व से ताजमहल के बारे में बताता हूँ। कही ज्यादा खूबसूरत है हमारा ताजमहल।

अपने मीडिया संबोधन में निखिल आनंद आगे कहते हैं मिस टीन इंटरनेशनल विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है,जिसमे विश्वभर से मॉडल्स भाग लेती हैं और अपना किस्मत आजमाती है। मिस टीन इंटरनेशनल 2025 अपने अंतिम दौर में है और आगामी 31 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित की जाएगी। भारत इस विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजवानी करेगा जो फैशन के क्षेत्र में भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। भारत की ओर से इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम के मेजवानी का कार्य ग्लैमआनंद सुपरमॉडल नामक संस्था को दिया गया है जो फैशन के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी एजेंसी के रूप में कार्य करती है। अभी हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया व मिस टीन अर्थ जैसे प्रतियोगिता की मेजवानी कर ग्लैमआनंद ग्रुप में इतिहास रच दिया है।

जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने मीडिया संबोधन में कहा : 24 देशों की फाइनलिस्ट आज ताजमहल में है। ये अपने अपने देश लौटने पर ताजमहल की चर्चा करेगी। वहाँ के लोग भी हमारे इस अद्भूत धरोहर के विषय मे जानेंगे हमारी संस्कृति,कलाकारी व परंपरा पर हमें गर्व होना चाहिए। आज की ये ट्रिप ऐतिहासिक होने वाली है। हमारा दुनियाभर से आई सुंदरियाँ एकसाथ ताजमहल पहुँची हैं। उच्चस्तरीय सुरक्षा व बेहतरीन सहयोग के लिए स्थानीय व जिला प्रशासन का धन्यवाद।

सर्वेश ने आगे कहा मिस टीन इंटरनेशनल - 2025 की फाइनलिस्ट व देश के नाम क्रमश :

1. Botswana : Margaret Nasha

2. Canada. : Jeanae Alisha Ventura

3. Colombia. : Valeria Morales Valerie

4. Cuba. : Amalia Martinez

5. Dominican Republic : Esmelin tejas

6. Fiji : Nishika Shayali

7. France. : Anais Holtzmann Miranda

8. Germany. : Laurina Vincetina

Indians

9. India. : Kaziah Liz Mejo

10. Japan. : Kikyo swada

11. Mexico. : Grecia Novelo

12. Namibia : Elaine Engelbrecht

13. Netherland : Liora Smit

14. Paraguay : Florencia Gonzailez

15. Peru. : Almendra Limas

16. Philippines : Anna Margaret Mercado

17. Puerto rico : Sabrina Maria Feliciano

18. Romania. : Mari Ghise

19. Spain. : Lorena Ruiz

20. Sri lanka. : Thanushi Amaya

21. USA ( America) : Alanys Cuevas

22. Venezuela. : Tatiana Zambrano bermudez

23. Vietnam. : Nyunga tha Xuancn Mai

24. Zimbabwe. : Julie Tungamirai