जिला परिषद उपचुनाव में रिंपी लूना की शानदार जीत, कांग्रेस में उत्साह की लहर, लड्डू बांटे, पटाखे छोड़े

श्रीगंगानगर जिला परिषद के जोन नंबर 22 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रिंपी लूना ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की। इस जीत ने श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस में एक बार फिर उत्साह और जोश का संचार कर दिया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में रिंपी लूना का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया, लड्डू बांटे और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। रिंपी लूना को बधाई देने वालों का तांता लग गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लगन और बेहतरीन टीम वर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया। मगलानी ने कहा रिंपी लूना की जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। हमने हर वोट पर कड़ी नजर रखी, वोटर लिस्ट का बारीकी से अध्ययन किया और एक-एक मतदाता तक पहुंच बनाई।

मगलानी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से वोटों की चोरी के? किए खुलासे का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बाद श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क रहे और भाजपा की हर चाल को नाकाम करने में सफल रहे। मगलानी ने बताया कि भाजपा ने जिला प्रमुख चुनाव को टालने के लिए जोन नंबर 22 से अपनी डायरेक्टर ममता का गोपनीय रूप से इस्तीफा दिलवाया और हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसके कारण चुनाव के दिन स्थगन आदेश आ गया। हालांकि यह चाल भाजपा पर ही उल्टी पड़ गई और मतदाताओं ने उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया।

मगलानी ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद से जिले में हुए हर छोटे-बड़े चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने शानदार जीत दर्ज की थी। मगलानी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा हमें इस जोश और सतर्कता को आने वाले सभी चुनावों के लिए बरकरार रखना है। लोग भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए उत्सुक हैं।
जिला अध्यक्ष ने इस जीत के लिए सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक डूंगरराम गैदर, रूपेंद्रसिंह रूबी कुन्नर, शिमलादेवी नायक और सोहन नायक, पूर्व विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस की एकता और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ और मंडल अध्यक्ष मन्नू लूना सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए खुशी का इजहार किया। चुनाव परिणामों के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर की। रिंपी लूना के स्वागत में फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, मीनू मगलानी, जिला महासचिव सुरेंद्र पारीक,
जिला महामंत्री शंकर असवाल, मंडल अध्यक्ष रोशन चौहान, तेजवीरसिंह, दुलीचंद गोदारा, देवीलाल बुडिया, गुरुप्रतापसिंह, देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुन्यानी, पार्षद राजविंदर, कालूराम मेघवाल, तेजपालसिंह, देहात उपाध्यक्ष दीपक कुमार, विक्रम स्वामी, मनोज भिडासरा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कश्मीरीलाल इंदोरा, प्रमोद कुमार, महासचिव रवि चुघ, दौलतसिंह, हरीश मेहंदीरता, वेद मेहता, अमित छाबडा, गौरव? शर्मा, सचिन अडवाणी, गोपालसिंह टक्कर, अमरजीतसिंह, वकीलसिंह, केवलकुमार, बलराजसिंह बराड़ हरीश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।