अधिवक्ताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, सद्भावना दिवस पर उनके योगदान को किया याद

कासगंज। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, विधि विभाग, कासगंज के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह बैस, एडवोकेट ने अपने कार्यालय में अधिवक्ता साथियों के साथ देश के 21वीं सदी के सृजनकर्ता, संचार क्रांति युग के जनक और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही अधिवक्ता साथियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हीं को जाता है। स्थानीय स्वराज संस्थानों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिलवाया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया और विश्व में एक नई पहचान दिलाई। वह देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। जब तक सृष्टि रहेगी, तब तक राजीव गांधी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्नालाल वशिष्ठ, कमल कुमार सिंह यादव, प्रेम सिंह वर्मा, धर्मेश शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, सत्यवीर सिंह, अमित कुमार सोलंकी, नवल किशोर शर्मा, सुनील असावा, मोहम्मद अयाज, नेम सिंह वर्मा, बॉबी विवेक राघव, संजय सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, अब्दुल मामूद, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार चौहान, धारा सिंह, मोहम्मद तारिक अली और अयोध्या प्रसाद सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।