रोहनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फहराया ध्वज

ऊंचाहार,रायबरेली।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा रोहनिया मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश बहादुर मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय उमरन,शिवजी शिक्षा निकेतन विद्यालय में तिरंगा फहराया।ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रगान कर शहीदों का नमन किया।इस दरम्यान विद्यालय के अध्यापक सहित संजय गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष,उपेन्द्र सिंह,तूफानसिंह,राम राज ट्रेलर अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।