रामवती सिंह पब्लिक शिक्षण संस्थान में तिरंगा फहराकर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, छात्रा आर्या सिंह ने मधुर गीत से सभी का मन मोहा

हरदोई। बावन विकास खंड के गंगौली स्थित रामवती सिंह पब्लिक शिक्षण संस्थान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यालय के संरक्षक राजेश सिंह राठौड़ ने तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। इसके बाद ?जयहिंद? के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
राजेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह दिन हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि देश की आन, बान और शान तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने देंगे और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रा आर्या सिंह ने मधुर गीत से सभी का मन मोह लिया। नन्हे?मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जोश प्रदर्शित किया, वहीं छात्रों ने ?फिर भी दिल है हिंदुस्तानी? गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य नवल किशोर ने स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश संसद ने ?इंडियन इंडीपेंडेंस एक्ट 1947? पारित कर भारत को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। उसी दिन लाल किले पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ध्वजारोहण कर आज़ाद भारत की शुरुआत की थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, अध्यापकगण सुनील कुमार कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, रियासत अली, अंकित भदौरिया, मनीष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और उल्लास झलकता रहा।