Chandauli News:अखंड भारत दिवस: नगर में उमड़ा देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का उत्साह

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चकिया।अखंड भारत दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर आदित्य पुस्तकालय परिसर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विशेष सभा में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में न सिर्फ हिंदुत्व सेवा और धर्मांतरण रोकने की आवश्यकता पर चर्चा हुई, बल्कि अखंड भारत के वास्तविक अर्थ और इसकी सांस्कृतिक महत्ता पर भी विस्तृत विमर्श हुआ।

*दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत*
सभा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद स्वाति केसरी, प्रखंड पालक शिवपूजन श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री अर्चना श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ?आशु? ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता के लिए सतत प्रयास करने की शपथ दिलाई।

*महिलाओं में तिरंगा बांटकर बढ़ाया उत्साह*
भाजपा नेत्री अर्चना श्रीवास्तव ने महिलाओं को तिरंगा प्रदान करते हुए कहा, "राष्ट्रध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, गौरव और बलिदान की कहानी है।" उन्होंने सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।

*अखंड भारत का सपना*
प्रखंड पालक शिवपूजन श्रीवास्तव ने कहा, "अखंड भारत का अर्थ केवल सीमाओं का विस्तार नहीं, बल्कि यह हमारी साझा संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विभाजनकारी शक्तियों से सावधान रहें और राष्ट्रीय एकता के लिए आगे आएं।

*हिंदुत्व का सार*
अपने संबोधन में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा, "हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की पद्धति है, जो प्रेम, सेवा और त्याग पर आधारित है। धर्मांतरण रोकना हमारे सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा करना है।"

इस अवसर पर सभासद केशरी नंदन, प्रमिला शुक्ला, सोनाली जायसवाल, शशिबाला केशरी, सूर्य प्रकाश केशरी, गीता गुप्ता, जूली केशरी, मंजित केशरी, शिवकुमारी केशरी, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति के गीत, जोशीले नारों और सांस्कृतिक गौरव की भावना ने वातावरण को प्रफुल्लित कर दिया।