स्वतंत्रता दिवस; तिरंगा रोशनी से जगमगाया फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी...

स्वतंत्रता दिवस; तिरंगा रोशनी से जगमगाया फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी...

फिरोजपुर मंडल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से 13 से 16 अगस्त तक के लिए सजाया गया है। फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों अमृतसर, जालंधर सिटी, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास, मुक्तसर, कपूरथला आदि को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया हैं। तिरंगे के रंग में रंगा हुआ ये रेलवे स्टेशन बहुत खुबसूरत लग रहे हैं तथा आने-जाने वाले यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। स्टेशन की सजावट बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ?साथ स्थानीय लोगों को भी आकर्षित कर रहे है।