तिरंगा यात्रा नहीं भारत माता की सेवा है जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी

ऊंचाहार,रायबरेली।विकास खंड रोहनिया के भाजपा मण्डल कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस दरम्यान भारत माता की जै,वंदे मातरम का उद्घोष होता रहा है।उद्घोष से उमरन बाजार सहित आस पास का क्षेत्र गुंजायमान रहा है।तिरंगा यात्रा में उमरन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी भाग लिया था।बुधवार को भाजपा रोहनिया मंडल कार्यालय में आजादी के शहीदों को नमन किया गया।राष्ट्र की रक्षा,प्रगति में भागीदार बनने का संकल्प लिया गया।तिरंगा यात्रा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में उमरन बाजार,हनुमानगंज भ्रमण करते हुए उमरन बाजार में सम्पन्न किया।इस दरम्यान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी बताया की "तिरंगा यात्रा" यात्रा नहीं,बल्कि भारत माता की सेवा और सुरक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक है।इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर को जनसमर्थन एक ऐसा अभियान जो आतंकवाद के विरुद्ध हमारे राष्ट्र की निर्णायक लड़ाई का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा उन शहीदों की याद दिलाता है।जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।आज हम सभी भारतीयों का यह दायित्व है कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों और देश की अखंडता,संप्रभुता व शांति को सुनिश्चित करें।वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम संदेश देना चाहते हैं कि देश सर्वोपरि है और इसके लिए हम सब एकजुट हैं।तिरंगे की छाया में हम संकल्प लेते हैं कि हम आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे और अपने वीर जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश मौर्य ने रोहनिया ब्लॉक परिसर स्थिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक स्तंभ शिला की साफ सफाई की।इस दरम्यान गौरव रस्तोगी,तूफान सिंह,उपेन्द्र सिंह,शिव सिंह,संजय गुप्ता,शशांक साहू,शैलेश मौर्य,प्रधान सुधीर गुप्ता,राजेश तिवारी,लालचंद्र,कृष्णा तिवारी,प्रधान संदीप कुमार सेन सहित कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।