पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज इसौली में निकाली गई तिरंगा रैली।

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज इसौली में निकाली गई तिरंगा यात्रा।*

जनपद एटा के विकास खण्ड अवागढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2025 के क्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों के साथ पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज इसौली के आस पास के गांवों में तिरंगा रैली निकाली गई तथा इस रैली से सभी क्षेत्रीय लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय लोगों को अपने अपने घरों के ऊपर तिरंगा फहराने के साथ साथ देशभक्ति के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। इस रैली के विशेष मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या राखी देवी, कार्यालय सहायक अरविंद डिसूजा एवं शिक्षक/शिक्षिका राखी कुमारी, कविता सिंह, सीमा राठौर, नरेंद्र कुमार , दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, रंजन सिंह के साथ सैकड़ो छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।