पीलीभीत में देवहा नदी में डूबे आदित्य का शब आज तीसरे दिन पुलिस ने नदी से किया बरामद। परिजनों में मचा कोहराम।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में देवहा नदी में डूबे आदित्य का शब आज तीसरे दिन पुलिस ने नदी से किया बरामद।
परिजनों में मचा कोहराम।


पीलीभीत में देवहा नदी में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए 25 वर्षीय आदित्य पुत्र डालचंद का शव आज तीसरे दिन पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया है।
शव मिलने से मृतक आदित्य के घर में कोहराम मच गया है
आपको बता दें पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियावाड़ी पट्टी का रहने बाला आदित्य रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन अपने दोस्तों के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था,किसी वजह से बह गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।सूचना पर स्थानीय पुलिस, गोताखोरों एवं बाढ़ राहत टीम(फ्लड़)की मदद से नदी में डूबे युवक को तलाशा जा रहा है।बहीं आज तीसरे दिन नदी से मृतक आदित्य के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।