नौजवान भारत सभा ने आलापुर में चकबन्दी कार्यालय स्थापित करने हेतु उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन    

आलापुर (अंबेडकर नगर) // नौजवान भारत सभा इकाई की ओर से आलापुर तहसील में चकबन्दी कार्यालय स्थापित करवाने हेतु जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने कहा कि अराजी देवारा गांव में चकबन्दी की प्रक्रिया चल रही है। अराजी देवारा बाढ़ प्रभावित इलाक़ा है मुख्यालय की दूरी लगभग 65 किमी है। अराजी देवारा अम्बेडकर नगर जिले के पूर्वी छोर का आख़िरी गाँव है। चकबन्दी कार्यालय इंदईपुर बाजार खोला जाना प्रस्तावित है लेकिन अराजी देवारा और आस-पास के गाँवों के लोगों को जिला मुख्यालय या इंदईपुर आने-जाने में काफी असुविधा होती है। गाँव के कई लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीविको पार्जन करते हैंआलापुर तहसील के अधिवक्ताओं से चकबंदी की समस्या के लिए इन्दईपुर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में लोगों का यह जनवादी अधिकार है कि इस तरह की प्रशासनिक सुविधाएँ उन्हें अपने निकटतम इलाक़े में प्राप्त हों। ज्ञापन देने में फूलचंद यादव सहित अधिवक्ता संघ आलापुर अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी और कई अन्य वकील भी सम्मिलित रहें। ज्ञापन से पूर्व गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया इस दौरान कन्ता ,प्रहलाद, संजू,गौरव, मोहित, विनोद,रामधनी , राजेन्द्र, रामबचन,बिंद्रेश आदि लोग मौजूद रहे।