हिन्दू एकता समूह एवं भाकियू भानू ने सयुक्त रूप से अवागढ़ बिजलीघर पर किया धरना प्रदर्शन।

*हिन्दू एकता समूह एवं भाकियू भानू ने सयुक्त रूप से अवागढ़ बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन।*


*🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


अवागढ़/एटा।

आज दिनांक 11/08/2025 को जिला एटा के नगर अवागढ़ स्थित बिजली घर अवागढ़ पर हिन्दू एकता समूह के संस्थापक एवं भाकियू भानू के प्रदेश महासचिव शुभम् हिन्दू, मण्डल अध्यक्ष लालू सिंह एवं जिलाध्यक्ष एटा पंकज सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमे किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीओ एटा को ज्ञापन दिया गया है। किसानों की मांगें निम्नवत हैं:
1. ग्राम सरानी में बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है।
2. पोंडरी फीटर की हर गांव की बिजली समस्या ठीक हो।
3. जेई अवागढ़ द्वारा फोन ना उठाना।
4. अवागढ़ नगर में बिजली व्यवस्था ठीक की जाए जिससे लोगो को परेशानी ना हो।
5. अवागढ़ नगर में विद्युत करंट से युवक की मौत पर परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
बिजली घर पर पहुंचे एसडीओ एटा ज्ञानेश कुमार ने लोगों की बातों को सुना और ज्ञापन लिया है। एसडीओ ने कहा है कि हम जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे और जेई अवागढ़ को भी फोन उठाने के लिए निर्देशित किया गया।
अगर इन सभी समस्याओं का समाधान 10 दिन के अंदर नहीं होता है तो हिंदू एकता समूह एवं भारतीय किसान यूनियन भानू बिजलीघर अवागढ़ पर फिर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी एसडीओ एटा की होगी।
इस विशेष मौके पर शुभम हिन्दू, लालू ठाकुर,पंकज सिंह जिला अध्यक्ष एटा भाकियू भानू, प्रशांत यादव,श्याम, महावीर ,वीरेश , ज्ञान सिंह के अलावा अन्य कई किसान मौजूद रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।