Chandauli News:सावन महोत्सव में महिलाओं ने की मौज-मस्ती,विश्व हिंदू परिषद की मातृ संगठन के नेतृत्व में हुआ का आयोजन,हरे परिधान में शामिल हुई महिलाएं

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया।नगर के एक निजी लान में आयोजित सावन महोत्सव का विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति संगठन के नेतृत्व में धूमधाम के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।सावन महोत्सव का उद्घाटन सभासद ज्योति गुप्ता, स्वाति केसरी व आरती जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, मैं परदेशी घर वापस आया..., सावन में बदरा उमड़-घुमड़ कर बरसे रे, अब तो घर आजा पिया मोर...आदि सावन के गीत हर महिलाओं के जुबान पर थी। रिमझिम बारिश के बीच महिलाएं सावन का आनंद ले रही थी।

महोत्सव में नगर की महिलाएं हरे रंग की परिधान में नजर आई। सभी महिलाएं कजरी गीत व संगीत के साथ जमकर झूमी और एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाई। साथ ही हरे परिधान का महत्व बताते हुए यह कहा कि यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। हरियाली ही जीवन का आधार होता है।इस दौरान जूली केसरी,सोनाली जायसवाल,शिफाली,शानू,रेखा, सीमा केशरी, मुस्कान गुप्ता, ममता गुप्ता,ललिता गुप्ता, किरण तिवारी, सोनी कसौधन,सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही