नारायणपुर जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में घटना के बाद भाजपा जनप्रतिनिधियों और संगठन का विरोध*

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में एक घटना घटित हुई, जिसके कारण *नगर पालिका*, *जनपद पंचायत*, और *जिला पंचायत* के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निर्वाचित पार्षद, जनपद सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य, जो लगभग सभी भाजपा के हैं, नारायणपुर प्रशासन और नारायणपुर पुलिस प्रशासन के प्रति गंभीर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।यह विधानसभा क्षेत्र *केदार कश्यप जी* का है, जो छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री हैं और बस्तर संभाग के एकमात्र मंत्री हैं जो सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
26 जुलाई को केंद्र सरकार द्वारा देश भर में 122 आकांक्षी जिलों का चयन किया गया है, जिसमें बस्तर संभाग का नारायणपुर भी शामिल है। इसके प्रभारी केंद्रीय मंत्री *डॉ चंद्रशेखर जी* का आगमन होने वाला था। इस दौरान सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी वहां उपस्थित थे।सूत्रों के अनुसार, कुछ कार्यकर्ता सर्किट हाउस के अंदर चले गए, जिससे नाराज होकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की और उन्हें सर्किट हाउस से बाहर जाने का निर्देश दिया।
नारायणपुर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा जिला संगठन पहले से ही *कलेक्टर की कार्य प्रणाली* से गंभीर नाराज थे, और यह घटना उनके नाराजगी को और बढ़ा दिया है।सर्किट हाउस में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी:1. *नारायण मरकाम* - जिला पंचायत अध्यक्ष, नारायणपुर2. *इंद्र प्रसाद बघेल* - नगर पालिका अध्यक्ष, नारायणपुर3. *प्रताप मांडवी* - जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, नारायणपुर4. *पिंकी हुसेंडी* - जनपद अध्यक्ष, नारायणपुर5. *संजय नदी* और *संदीप झा* - जिला महामंत्री, भाजपा, नारायणपुर
उपरोक्त सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा जिला संगठन ने अब निर्णय लिया है कि,शासन का कोई भी शासकीय कार्य होगा, उसका वे *बहिष्कार* करेंगे।- अपने विरोध स्वरूप नारायणपुर के *पुलिस/जिला प्रशासन/की कार्य प्रणाली* के विरोध में *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* को एक ज्ञापन भेजकर इस पर संज्ञान लेने की मांग करेंगे और अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगे।