सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रायबरेली।शहर के आईटीआई कॉलेज के निकट वार्ड नम्बर 10 ज्योतिबा नगर 43/ए में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का महिला मोर्चा का जिला कार्यालय के उद्घाटन पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।पार्टी की जिला अध्यक्ष सोनी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित रविवार को हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मध्य उत्तर प्रदेश अमरमणि कश्यप ने शिरकत की।कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत फूलमालाओं से किया गया।उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।अमरमणि कश्यप ने पार्टी का प्रचार करते हुए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश की जनहित में सरकार से मांग है कि जो योजनाएं सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंदो तक नहीं पहुंच पा रही है उन योजनाओं समेत सांसद और विधायक की पेंशन बन्द करके सभी मतदाताओं को सीधे उनके खाते में पांच हजार रुपए पेंशन अथवा भत्ता के रूप में दिया जाए। आगे उन्होंने कहा कि आज नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है।उनकी रगों में खून के साथ नशा दौड़ रहा है।उन्होंने बिहार राज्य समेत एक राज्य का नाम लेकर कहा कि जैसे उन राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब पर पाबन्दी लगाई जाए।प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष सोनी शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि नशा उन्मूलन पर एक वृहद अभियान चलाकर लोगों को नशा से होने वाली बर्बादी से जागरूक करें।लोगों को नशा छुड़वाने के लिए प्रेरित करें।आगे उन्होंने विधासभा स्तर समेत ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश की मंशा और पार्टी कि नीतियां बताकर उन्हें संगठन में जोड़ें।उन्हें समान शिक्षक का अधिकार की भी सरकार से मांग किया है।उन्हें कहा कि यही हमारी सरकार से मांग जबतक मांगे पूरी नहीं होती तबतक जनता के हित के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रहेगी।सोनी शर्मा ने कार्यक्रम में बताया कि सुभासपा सभी वर्गों और समाज के हित में काम कर रही है।पार्टी का मुख्य लक्ष्य समाज के निचले तबके को मुख्यधारा में लाना है।पार्टी की प्राथमिकताओं में बेहतर चिकित्सा,शिक्षा,आवास, पेंशन और राजनीति में विशेष भागीदारी शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी पिछले कई दशकों से शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बलराम शर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्षविकास तिवारी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश पाल, प्रदेश महासचिव राम लाखन कोरी, बिंदु, कलावती, संजली,चांदनी, बृज कुमारी, मालती, निशा,शांति, नंदिनी, शारदा देवी, दीपा, नीलम, बबीता, सैल सिंह, अनीता, कविता, नैना शर्मा, सारिका शर्मा, मोहिनी शर्मा,बंदना मौर्य, सूरजभान, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शेर बहादुर, जितेंद्र, बृजेश, राजबहादुर,अशोक कुमार यादव,रिशु यादव, सुनील कुमार, एडवोकेट शिव शंकर समेत महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।