चकिया- पंकज सिंह पहुंचे अपने गृह गांव,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,हनुमान मंदिर में टेका मत्था 

पंकज सिंह पहुंचे अपने गृह गांव,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,हनुमान मंदिर में टेका मत्था 

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/चकिया-   तहसील क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी  तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े पुत्र तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह गुरुवार की  देर रात अपने पैतृक गांव पहुंचे जहां पर पहले से ही तैयारियों में जुटे उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिसके साथ पंकज सिंह अपने पैतृक गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन किये और आशीर्वाद लिया जिसके बाद अपने आवास पर पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किये और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें  व समस्याओं से रूबरू हुए  तथा जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने  का आश्वासन दिया 
 
इस दौरान  भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह,चकिया के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मिस्रा, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष,भारतीय जनता पार्टी की  महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल   सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे