पीलीभीत के विद्यालयों में लौटी रौनक,स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अमरिया भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने स्कूली बच्चों को बांटी निशुल्क पुस्तके।

राजेश गुप्ता पीलीभीत

पीलीभीत के विद्यालयों में लौटी रौनक,स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अमरिया भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने स्कूली बच्चों को बांटी निशुल्क पुस्तके।

पीलीभीत जनपद के विकासखंड अमरिया के ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया है।ग्राम सरदार नगर में संचारी रोग जागरूकता अभियान एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।इस दौरान अमरिया खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए ब्लॉक प्रमुख के द्वारा क्षेत्र वासियों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में भेज कर शिक्षा दिलाने का किया आग्रह।