बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता मे सुधार करने हेतु बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 22949, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 16.07.25 से बान्द्रा टर्मिनस से 12.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.40 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय से दिल्ली सराय स्टेशन पहुॅचेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।