एक उम्मीद NGO ने रनिया विधानसभा के ग्राम पंचायत गुठेला में नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण की गई 

कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कानपुर देहात का गर्म जोशी से किया स्वागत


कानपुर (महेश प्रताप सिंह)। दिनांक 14 जून को अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुठेया, ब्लॉक मैथा में राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव जी के मार्गदर्शन और रनिया विधानसभा प्रभारी व कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री पवन चौहान जी के निर्देशानुसार शिक्षा सामग्री एवं कैलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष (कानपुर देहात) श्री चरण सिंह जी का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व रनिया विधानसभा अध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश गौतम (उपाध्यक्ष, कानपुर देहात), अजीत यादव (विधानसभा अध्यक्ष, सिकंदरा), जगत सिंह यादव (विधानसभा अध्यक्ष, भोगनीपुर), सरिता कुरील (विधानसभा उपाध्यक्ष, रनिया) शिवा गौतम सदस्य रनिया वि०स०एवं "एक उम्मीद" संगठन के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज के वंचित बच्चों तक शिक्षा का साधन पहुँचाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम रहा। ?एक उम्मीद? संगठन निरंतर इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है कि शिक्षा सभी तक समान रूप से पहुँचे और हर बच्चे को बेहतर भविष्य का अवसर मिल सके।