विकसित भारत के लिए समर्पित है नरेंद्र मोदी की सरकार :- संतोष अहलावत 

मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित
श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने प्रेस वार्ता में गिनाई श्री नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां
श्री नरेंद्र मोदी की रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी से वैश्विक स्तर पर उभर रहा है नया भारत

श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने आज संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत श्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रुप में झुंझुनूं की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती संतोष अहलावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी के दम पर आज भारत वैश्विक स्तर पर एक नये भारत के रुप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह वह नया भारत है जो अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है वरन एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीक के साथ आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में भी उभर रहा है। ओपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर भारत ने यह दिखा दिया है कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं करता बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के लिए समर्पित है। इन 11 वर्षों में 81 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज का वितरण, देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत है और इसे साकार करने के लिए 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक 1.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी है | चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना,7600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर्स का निर्माण किया गया है।मोदी सरकार में 99% गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए है। मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।


इसके साथ ही 4 करोड़ से अधिक पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान स्वीकृत एवं 3 करोड़ से अधिक नए घर प्रस्तावित,55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोलकर डीबीटी के माध्यम से 44 लाख करोड़ सीधे खातों में भेजे गए जो नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। इन 11 वर्षों में 15 करोड़ से अधिक परिवारों को नल से जल योजना में नये कनेक्शन,10 करोड़ से अधिक घरो में उज्जवला योजना के अंतर्गत धुंआ मुक्त रसोई , 9 करोड़ तीन लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क ईलाज उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ ही 16 हजार से अधिक जन औषधि केन्द्र खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 52 करोड़ से अधिक नागरिकों को स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल अभियान से जोड़ा है। 12 करोड घरेलू शौचालयों का निर्माण, 5.14 लाख गांवों में ठोस कचरे का प्रबंधन,5.13 लाख गांवों तरल कचरे का प्रबंधन,स्टैण्ड अप इंडिया के तहत एससी-एसटी उद्यमियों को 14 हजार 700 करोड़ से अधिक ऋण का वितरण,मुद्रा योजना के तहत लघु उद्यमियों को 52 करोड़ रुपए से अधिक का फंड दिया गया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा,कोविड लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के खातों में कैश ट्रांसफर, वर्तमान में केंद्र में 60% मंत्री एससी, एसटी या ओबीसी के हैं। 2014 से एकलव्य आवासीय विद्यालयों की संख्या में चार गुना से अधिक वृद्धि,112 आकांक्षी जिले विकास के मापदंडों पर अपने राज्यों के औसत से ज्यादा बढ़े हैं। वर्ष 2013-14 की तुलना में वर्ष 2025-26 में कृषि बजट में 5 गुना की वृद्धि,करीब 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए,वर्ष 2025-26 में केसीसी के तहत ऋण सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई और पीएम धन धान्य कृषि योजना से 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानों को लाभ दिया गया है। 4.2 करोड़ बच्चियों को सुकन्या समृद्धि खाते, 10 करोड़ महिलाओं को 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एस एच जी) में संगठित किया गया है और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि हकीकत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है। मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को 14.72 लाख करोड़ रुपए का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए 18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं । निहालचंद ने कहा कि महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला, सैनिक स्कूलों और एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में प्रवेश शुरू हुआ। एलओसी पर पहली बार बंदूकधारी महिला तैनात हुई। भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट है और एसटीईएम में करीब आधी ग्रेजुएट महिलाएं हैं। अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM, 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने भी संबोधित किया । आज की इस प्रेस वार्ता में झुंझुनूं की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां, जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह,संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यक्रम के जिला सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, जिला मंत्री सुरेन्द्र गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ व मिडिया जिला सह संयोजक हनुमान भार्गव उपस्थित थे।