विश्व पर्यावरण दिवस पर सब धर्म मैत्री संघ अजमेर व ब्रह्म कुमारी सेंटर शास्त्री नगर के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर सब धर्म मैत्री संघ अजमेर व ब्रह्म कुमारी सेंटर शास्त्री नगर के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ के द्वारा डी.आर. एम. ऑफिस में अभियान का शुभारंभ किया गया । रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा द्वारा डी. आर.एम. ऑफिस में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु यह अभियान पूरे वर्ष चलेगा । जैसे लोगों को जागरूक करना,स्कूली छात्र व छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, आशु भाषण, धार्मिक स्थलों पर आम जन व अन्य को शपथ दिलाना आदि। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी आशा बहन के द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु उपस्थित समस्त रेल कर्मियों व अधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डी. आर. एम.राजू भूतड़ा ने बताया की वर्तमान में पर्यावरण असंतुलित होने का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है,इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए जल का दोहन कम करना चाहिए। इस अवसर पर पूरे देश व विश्व मंगल कामना हेतु डी.आर. एम श्री राजू भूतड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक फादर कॉस्मोस, सचिव सिस्टर अनुषा, अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, रेलवे अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण,सूरज गुर्जर ,डॉ भरत छबलानी,कश्मीर सिंह ,प्रेम प्रकाश उमरवाल,महमूद खान,मोहम्मद अली बोहरा, बी के आशा बहन,,बीके रमेश भाई, बीके ओम प्रकाश, सिस्टर कैरोल,,बीके विवेक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।