चकिया - इस पार्टी के प्रदेश महामंत्री का अपने गृह गांव में कल होगा आगमन

इस पार्टी के प्रदेश महामंत्री का अपने गृह गांव में कल होगा आगमन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली/चकिया- क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी व देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी के पुत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री तथा नोएडा विधायक पंकज सिंह जी का आगमन दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे उनके पैतृक गांव भभौरा में होगा जिनके आगमन की खबर लगते ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उनके स्वागत की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता जुट गए हैं और पंकज सिंह जी अपने गृह गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे वह उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करेंगे उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला भी अलर्ट है