इज्जतनगर मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस 2025‘‘ के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 मई से 05 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण विशेष पखवाड़ा दिवस मनाया गया

इज्जतनगर मंडल पर ??विश्व पर्यावरण दिवस 2025?? के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 मई से 05 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण विशेष पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिताएं एवं जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम दिन 22 मई को काठगोदाम, बरेली सिटी, काशीपुर, फर्रुखाबाद सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रभातफेरी का आयोजन कर यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता, हरियाली एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर प्रभातफेरी का आयोजन कर यात्रियों एवं आम जनता को स्वच्छता, हरियाली, एवं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारें में जागरुक किया। स्टेशन के प्लेटफाॅर्मों एवं ट्रैकों पर साफ-सफाई भी किया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और हरित परिवेश के प्रति आम जनता को जागरूक करना भी है। यात्रियों को प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़े के थैलों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा रेलवे स्टेशनों के परिसरों में रखे गए तीन रंगों के कूड़ेदानों के उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि कचरे का सही ढंग से पृथक्करण किया जा सके। डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक संदेश को पहुंचाया जा सके। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक कार्यशालाएं, चैपाल, पम्पलेट वितरण तथा सामूहिक संकल्प कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता का यह कार्यक्रम 5 जून तक लगातार चलता रहेगा।

इस अवसर पर मैकेनिकल/यांत्रिक विभाग, परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग, विद्युत विभाग तथा इंजीनियरिंग विभाग एवं संबंधित सभी विभाग के स्टाॅफ, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, स्टेशन पर कॉन्ट्रैक्ट सुपरवाइजरों एवं स्टाॅफ तथा स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया, जो इस मंडल की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।