* शिप्रा कृष्णा विस्टा में फिर लिफ्ट में फंसी महिला ARD सिस्टम ने दिया धोखा *

*गाजियाबाद।* शिप्रा कृष्णा विस्टा, इंदिरापुरम में एक बार फिर 20 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे लिफ्ट में निवासी के फंसने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि A ब्लॉक की एक महिला करीब 10 मिनट तक चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच लिफ्ट में फंसी रहीं।

निवासी के अनुसार, उन्होंने लिफ्ट के अंदर लगे आपातकालीन बटन को दबाया, जिस कारण इसके मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लेकिन ARD (Automatic Rescue Device) सिस्टम के अपेक्षित रूप से काम नहीं करने की बात सामने आई है।

घटना ने सोसायटी की लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि प्रशासन द्वारा लिफ्ट अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी RWA पर डालकर क्या अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया है?

निवासियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में आखिर लापरवाही की गुंजाइश कब तक?