*आगामी कुंभ मेले को लेकर ब्रह्म निवास आश्रम ने घाटों की सफाई और व्यवस्थाओं को किया चाक चौबंद *

 

हरिद्वार: आगामी महाकुंभ ( जो कि 1 जनवरी से लेकर30 अप्रैल तक चलने वाले कुंभ मेले )के भव्य और सुचारू आयोजन को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ब्रह्म निवास आश्रम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की विशेष साफ-सफाई और प्रबंधन (मैनेजमेंट) की व्यवस्था को सुचारू रूप से तैयार कर लिया गया है।

आश्रम की ओर से घाट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निस्तारण और स्नान के लिए आने वाले भक्तों के सुगम आवागमन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस सराहनीय पहल और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए पुजारी जी ने ब्रह्म निवास आश्रम के सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और सफाई कर्मियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। पुजारी जी ने कहा कि मां गंगा के घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना सबसे बड़ी सेवा है। आश्रम द्वारा किया गया यह कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है और इससे कुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो ।