* AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर का भव्य शुभारम किया गया *

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय श्री राजीव शुक्ला जी, संसद सदस्य राज्य सभा, उपाध्यक्ष (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड), पूर्व मंत्री भारत सरकार ने इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया।

मुख्य अतिथि राजीव शुक्ला (राज्यसभा सदस्य) और अतिथि डीआर (एच.सी.)प्रमोद सिन्हा, गुरुजी जी.डी.वशिष्ट, प्रो. दिवाकर दत्त शर्मा, श्री रघुनाथ गुरुजी, प्रो. कार्यक्रम में अनिल वत्स, डॉ. जय प्रकाश शर्माजी (लाल धागे वाले),

यह सॉफ्टवेयर भारतीय ज्योतिष की प्राचीन ज्ञान परंपरा को Artificial Intelligence और आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से ज्योतिषीय गणनाओं, विश्लेषण और शोध को अधिक सरल, तेज और तकनीक-सक्षम बनाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Future Point के चेयरमैन एवं AIFAS के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार बंसल ने कहा कि यह पहल ज्योतिष को आधुनिक तकनीकी युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।