: शुक्लागंज गंगापुल पर महाजाम: उन्नाव-कानपुर मार्ग ठप, 2 किमी तक रेंगी गाड़ियां

उन्नाव/कानपुर: शुक्रवार रात शुक्लागंज गंगापुल पर अचानक भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। इस महाजाम के कारण उन्नाव से कानपुर जाने वाले हाईवे पर करीब 1 से 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें देखने को मिलीं।

घंटों फंसे रहे लोग: वीकेंड की शुरुआत में लगे इस जाम में कार, बाइक, ऑटो और कमर्शियल वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी उमस और परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोनों जिलों की पुलिस ने संभाला मोर्चा: स्थिति बिगड़ती देख उन्नाव और कानपुर दोनों जिलों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कप्तानों के निर्देश पर जवानों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकालकर यातायात सुचारू कराया।