शासकीय भूमि की कथित नियम-विरुद्ध रजिस्ट्री का मामला, रायपुर महानिरीक्षक को पत्र के माध्यम से जांच की उठी मांग।

बैकुण्ठपुर। जिला कोरिया के उप-पंजीयक कार्यालय बैकुण्ठपुर में ग्राम खरवत स्थित खसरा क्रमांक 1200/5 की भूमि की जून-जुलाई 2026 में कथित रजिस्ट्री एवं नामांतरण का मामला इस दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे ले कर अब शिकायत कर्ता ने महानिरीक्षक रायपुर को पत्र लिख कर शिकायत कर जांच की मांग की गई है शिकायतकर्ता ने महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि यदि उक्त भूमि शासकीय अथवा प्रतिबंधित श्रेणी की है, तो उसके बावजूद रजिस्ट्री एवं नामांतरण की कार्रवाई किया जाना गंभीर अनियमितता का विषय हो सकता है। शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री दस्तावेज, प्रस्तुत अभिलेख, भूमि की प्रकृति, पंजीयन से पूर्व की गई जांच तथा नामांतरण प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।साथ ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर नियम-विरुद्ध पंजीयन पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा जांच पूरी होने तक भूमि के आगे के हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने जांच एवं कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।