मुरादाबाद में कल दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, पेड़ों की होगी छंटाई

मुरादाबाद। शहर के कई इलाकों में गुरुवार, 3 सितंबर को सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी), 33 केवी मुरादाबाद की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामगंगा विहार-1, टीडीआई और वेवग्रीन से संबंधित 33 केवी लाइनों पर पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई एवं अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते आशियाना-1, परमपुरा, दीनदयाल नगर, साईं मंदिर, टीडीआई, वेव ग्रीन, वेव सिनेमा हॉल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। विद्युत विभाग के अनुसार यह अनुरक्षण कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने कहा कि बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के अनुरक्षण कार्य किए जाते हैं।