मध्य रेल पर 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, कई लोकल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल में विभिन्न इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को उपनगरीय रेल खंडों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य लाइन पर सीएसएमटी?विद्याविहार के बीच धीमी लाइन और हार्बर लाइन पर पनवेल?वाशी के बीच दोनों लाइनों पर ब्लॉक रहेगा।

मुख्य लाइन पर सीएसएमटी?विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमी लाइन पर सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से सुबह 10:48 बजे से दोपहर 3:45 बजे के बीच रवाना होने वाली डाउन धीमी लोकल को सीएसएमटी से विद्याविहार के बीच तेज लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी।

वहीं घाटकोपर से सुबह 10:19 बजे से दोपहर 3:52 बजे के बीच रवाना होने वाली अप धीमी लोकल को विद्याविहार से सीएसएमटी के बीच तेज लाइन पर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर होगा।

हार्बर लाइन पर पनवेल?वाशी के बीच अप और डाउन लाइन पर सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान पनवेल से सुबह 10:33 बजे से दोपहर 3:49 बजे के बीच सीएसएमटी की ओर रवाना होने वाली अप हार्बर लोकल तथा सीएसएमटी से सुबह 9:45 बजे से दोपहर 3:12 बजे के बीच पनवेल और बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लोकल रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर भी पनवेल से ठाणे और ठाणे से पनवेल के बीच निर्धारित समय में सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि ब्लॉक अवधि में सीएसएमटी?वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ठाणे?वाशी और ठाणे?नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पोर्ट लाइन की सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होंगी।

मध्य रेल प्रशासन के अनुसार मेगा ब्लॉक रेलवे बुनियादी ढांचे के रखरखाव और यात्री संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ब्लॉक की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। असुविधा के लिए मध्य रेल ने खेद व्यक्त किया है।