भाकर-बुरहरा गांव में 6 अक्टूबर को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप

पत्रकार सुमित गर्ग खेरागढ़ 

खेरागढ़। GMR स्मार्ट मीटर की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम भाकर-बुरहरा में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

कैंप में शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) सहित अन्य आवश्यक जांच निशुल्क की जाएंगी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। मेडिकल कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

GMR स्मार्ट मीटर के प्रतिनिधि के.के. पंडित एवं खेरागढ़ के उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की है।