भगिनी निवेदिता इंग्लिश मीडियम विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया नमन, शिक्षकों का हुआ सम्मान * 


*चारामा, कांकेर।* भगिनी निवेदिता इंग्लिश मीडियम विद्यालय कंडेल में आज 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, सहसंयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, भाजपा जिला कांकेर* रहे। उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय, उनके विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि के रूप में भागी राम साहू* जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा कांकेर उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु की महिमा और जीवन में गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्रों को गुरु का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की *प्राचार्य श्रीमती अंजू द्विवेदी* द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।