बापू व शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ कनासी बीआरसी में फहराया तिरंगा

बापू व शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ कनासी बीआरसी में फहराया तिरंगा

नदीगांव (कनासी)विकास खण्ड नदीगांव के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनासी में 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी देने के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित समस्त स्टाफ ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया। ध्वजारोहण के उपरांत बीईओ शैलेन्द्र उत्तम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर नमन करते हुए भावपूर्ण पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और स्वच्छता के संदेश पर प्रकाश डाला। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और उनके प्रसिद्ध नारे 'जय जवान, जय किसान' को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे महापुरुषों के आदर्श और हमारा राष्ट्रध्वज हमें सदैव देश की सेवा, एकता और निष्ठा की प्रेरणा देते हैं। जयंती के उपलक्ष्य में परिसर में स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

 कार्यक्रम में बाबू जी जगत नारायण ब्यास, शिक्षक राजकिशोर निरंजन, ब्लॉक MIS विवेक द्विवेदी, ऑपरेटर अजय खरे, अतुल भदौरिया तथा अनुचर ब्रजेंद्र कुमार सहित बीआरसी कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।