बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजा बक्श सिंह, ग्रामीणों का जाना हाल

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राजा बक्श सिंह, ग्रामीणों का जाना हाल

शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

हरदोई

.

156 सदर विधानसभा क्षेत्र भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रहे राजा बक्श सिंह ने बावन क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

राजा बक्श सिंह ने गांव मढ़िया में श्री सुहेल जी की पत्नी के निधन, गांव तेरिया में श्री सालिक पाल जी के निधन तथा सरंगापुर में श्री दुर्विजय वर्मा जी की माता जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव सकरा, ऐजा फार्म, औहदपुर, सुहेड़ी, लगवाही, लोनार और दौली समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली।

राजा बक्श सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित स्तर पर राहत एवं सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Uttar Pradesh Highlights सूचना विभाग हरदोई