फिरोजपुर मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, यात्रियों से लिया स्वच्छता व्यवस्था का फीडबैक

फिरोजपुर। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत फिरोजपुर मंडल के प्रमुख और छोटे रेलवे स्टेशनों पर ?रेल जन संवाद? कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, ढंडारी कलां और फिल्लौर रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने यात्रियों, विशेषकर युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। युवाओं ने अपने विचार साझा किए और स्टेशन की स्वच्छता तथा यात्री सुविधाओं को लेकर अपनी राय रखी। अधिकारियों ने यात्रियों से सफाई व्यवस्था, स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षित यात्रा के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी साझा की।

?रेल जन संवाद? के माध्यम से यात्रियों से स्वच्छता व्यवस्था और स्टेशन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया। साथ ही यात्रियों से रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखना है।