पीलीभीत में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक को पकड़ा। मुकदमा की तैयारी।

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन /पीलीभीत
मो 9719672920�

पीलीभीत में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक को पकड़ा। मुकदमा की तैयारी।


पीलीभीत से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बुधवार को जिला उद्योग केंद्र पीलीभीत में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।आरोपी पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्लांट लगाने के लिए ऋण स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,बरखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र कंचन लाल ने ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत की थी। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक इत्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को जिला उद्योग केंद्र पीलीभीत पहुंची। तुम ने कार्रवाई करते हुए दोपहर लगभग 12:20 बजे वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी हिमांशु कुमार पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित तिरुपति गोल्डन पार्क का निवासी बताया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में पीलीभीत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।