पहले खुद हमले का शिकार हुआ व्यक्ति,अब पत्रकार पर गंभीर आरोप! मामला एसपी के दरबार पहुंचा

पहले खुद हमले का शिकार हुआ व्यक्ति,अब पत्रकार पर गंभीर आरोप! मामला एसपी के दरबार पहुंचा

मोहित मिश्रा पर पूर्व में हुए हमले की घटना से भयभीत हैं प्रार्थी डी.डी. शुक्ला,आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कर मांगी सुरक्षा और निष्पक्ष न्याय

#Hardoi 

.

सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब पुलिस अधीक्षक हरदोई के दरबार पहुंच गया है। पत्रकार डी.डी. शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर मोहित मिश्रा के विरुद्ध लगाए गए कथित आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, मोहित मिश्रा पर व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से डी.डी. शुक्ला को हत्या की सुपारी लेने वाला बताने, गैंगस्टर जैसी गतिविधियों से जोड़ने और धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित करने के आरोप हैं।

पहले खुद हमले का शिकार हुआ आरोपी, अब पत्रकार की सुरक्षा को लेकर चिंता!

इस पूरे मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि मोहित मिश्रा पर पूर्व में अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी तस्वीरें भी उपलब्ध हैं। प्रार्थी डी.डी. शुक्ला का कहना है कि पूर्व में हुई इस हमले की घटना और वर्तमान में लगाए जा रहे गंभीर आरोपों के चलते वह स्वयं को भयभीत महसूस कर रहे हैं।

उनका सवाल है कि जब पहले ही एक व्यक्ति पर हमला हो चुका है, तो ऐसे संवेदनशील मामले में धमकीपूर्ण संदेशों और गंभीर आरोपों को हल्के में कैसे लिया जा सकता है?

डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे, निष्पक्ष जांच की मांग

डी.डी. शुक्ला ने कथित व्हाट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए पूरे मामले की तकनीकी जांच और आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

अब सवाल पुलिस प्रशासन से!

क्या सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों की सच्चाई सामने आएगी? क्या पूर्व में हुए हमले की घटना और वर्तमान विवाद के सभी पहलुओं की जांच होगी? क्या शिकायतकर्ता को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा?

डी.डी. शुक्ला की मांग स्पष्ट है_न व्यक्तिगत प्रतिशोध, न किसी को बचाने की कोशिश; केवल निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और साक्ष्यों के आधार पर कानूनसम्मत कार्रवाई।

अब निगाहें पुलिस अधीक्षक हरदोई के अगले कदम पर टिकी हैं।

#HardoiPolice #allfollowers #UPPolice