दो सप्ताह से बिजली संकट, आधा दर्जन गांव अंधेरे में; विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

दो सप्ताह से बिजली संकट, आधा दर्जन गांव अंधेरे में; विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

संवाददाता फिरोज अहमद

 

बहराइच/नानपारा। बंजारन टांडा पावर हाउस से जुड़े रामपुर धोबिया हार समेत आसपास के कई गांवों में पिछले करीब दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी के दौरान बिजली का पोल टूट गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी विभाग की ओर से पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

 

 

बताया जा रहा है कि रामपुर धोबिया हार, नवादा, पूरे कस्वती पुरवा, रायगंज। समेत आसपास के कई गांव बिजली संकट से प्रभावित हैं। लगातार बिजली नहीं मिलने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ किसानों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ताओं में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, तो विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है।

 

 

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से टूटे बिजली पोल को जल्द बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। वहीं, संबंधित जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

 

 

करीब दो सप्ताह से जारी बिजली संकट ने विभागीय व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।