देसही देवरिया के मोहन पट्टी नौतन हथियागढ़ में पशु आरोग्य मेला का आयोजन

देवरिया। विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम मोहन पट्टी नौतन हथियागढ़ में एक दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय एवं सेक्टर संयोजक अवधेश पांडेय ने गो पूजन एवं फीता काटकर किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ के.पी. सिंह एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अभिषेक कुमार यादव ने पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। सभी पशुपालकों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एवं कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए पशुपालकों को जागरूक किया गया।मेले में विजय बहादुर कुशवाहा, सुनील यादव, उमेश यादव, संदीप कुमार,रमायन कुमार ने विशेष सहयोग किया।