दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर डीपीएसडी कॉलेज बिलग्राम ने दी शुभकामनाएं, प्रबंध निदेशक नितिन गुप्ता ने भाईचारे का दिया संदेश

हरदोई। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पावन पर्व पर डीपीएसडी कॉलेज एवं कॉलेज के प्रबंध निदेशक नितिन गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है, वहीं भाईदूज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने कामना की कि ये सभी पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। समाज में आपसी एकता, प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो।