त्योहारों पर यात्रियों को राहत, असारवा से प्रयागराज के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, असारवा से प्रयागराज के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

22 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा, दोनों दिशाओं में लगाएगी 12 फेरे; 19 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

रेलवे। आगामी पूजा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने असारवा और प्रयागराज के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 04166 असारवा?प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को असारवा से सुबह 08:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज?असारवा स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से सुबह 05:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:45 बजे असारवा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, लुसाड़िया, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04166 के लिए आरक्षण 19 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। यात्री ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।