तकिया में लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला

देवरिया।विकास खण्ड लार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम तकिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह एवं ग्राम प्रधान द्वारा गौ-पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम श्याम सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं - टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा योजना, सहभागिता योजना आदि के बारे में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पशु सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, स्वस्थ पशुधन से ही किसान समृद्ध होगा।
मेले में कुल 301 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में कृमिनाशक दवा वितरण, पोषक तत्वों का वितरण, प्राथमिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान निःशुल्क किया गया।इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वेंकटेश्वर सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री छोटन सिंह, पैरावेट कृपा सागर द्विवेदी, संगेश सिंह, आशुतोष सिंह, अनिरुद्ध यादव, दुर्गेश यादव आदि उपस्थित रहे।