तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों टन कोयले से भरा बंकर टूटकर नीचे गिरा

ऊंचाहार,रायबरेली।एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में एक बार बड़ा हादसा हुआ है।परियोजना की यूनिट संख्या पांच का बंकर अचानक टूट कर नीचे गिर गया।जिसमें सैकड़ों टन कोयला स्टोर था।यूनिट बंद चल रही थी,इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।यह हादसा रविवार की रात करीब 11 बजे के आस पास हुआ है।किसी भी पावर प्लांट में बंकर ब्वायलर के ऊपरी हिस्से में जमीन से करीब तीस फुट ऊपर होता है।यह ब्वायलर के कोयला पीसने वाली मशीन से ऊपर और कन्वेयर बैल्स से नीचे स्थित होता है।इसमें तीन सौ से चार सौ टन कोयला स्टोर रहता है।परियोजना में 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट संख्या 5 तकनीकी खराबी के चलते बंद चल रही थी।रविवार की रात में अचानक बंकर टूट गया और उसमें स्टोर सारा कोयला भरभराकर निचे गिर गया।यूनिट बंद होने के कारण घटना के समय आसपास कोई कही था,जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।इस हादसे के बाद एनटीपीसी के हलचल मच गई।तत्काल उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थित का आंकलन करके दूसरे बंकर के माध्यम से न सिर्फ ब्वायलर के कोयले की आपूर्ति शुरू कराई गई अपितु बंद यूनिट को रात में ही चालू कर दिया गया।इधर टूटे हुए बंकर में सोमवार सुबह से मरम्मत का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि विद्युत परियोजना के यूनिट-5 के बंकर के एक फीडर में आई यांत्रिक खराबी को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया है। एनटीपीसी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने संबंधित उपकरण की मरम्मत के लिए तत्परता से कार्य शुरू कर दिया है।विद्युत गृह में बिजली की मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।