जम्मू मंडल में 10वां सेवानिवृत्ति निपटान समारोह, 7 रेल कर्मचारियों को दी सम्मानजनक विदाई

जम्मू मंडल में 10वां सेवानिवृत्ति निपटान समारोह, 7 रेल कर्मचारियों को दी सम्मानजनक विदाई

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपे पेंशन दस्तावेज और सभी देय लाभ, एडीआरएम अक्षय कुमार मरन्टू ने जताया आभार

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल कार्यालय के सभागार में 7 अक्टूबर को 10वां सेवानिवृत्ति निपटान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सितंबर 2026 में जम्मू मंडल सहित विभिन्न मंडलों से सेवानिवृत्त हुए 7 रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति संबंधी देयकों और आवश्यक दस्तावेजों का निपटान करते हुए उन्हें पेंशन संबंधी दस्तावेज, सेवानिवृत्ति लाभ तथा अन्य देय लाभ सौंपे गए।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में परिचालन विभाग के 3, वाणिज्य विभाग के 2 तथा इंजीनियरिंग विभाग के 2 कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक जम्मू अक्षय कुमार मरन्टू ने की। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीआरएम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे और निष्ठापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए भारतीय रेल के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान रेल परिचालन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवानिवृत्ति सेवाकाल का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

जम्मू मंडल द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे ऐसे समारोहों के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सभी देय लाभ समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जा रही है। समारोह ने रेलवे परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी मजबूत किया।